फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत के लिए लखनऊ से पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौ शैय्या अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट तीन माह से बंद था। इस कारण मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशान होना पड़ रहा था। संवाद न्यूज एजेंसी ने मरीजों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए 27 अक्तूबर को खबर प्रकाशित की थी। तब अस्पताल प्रशासन ने प्लांट को सही कराने के लिए शासन को पत्र लिखा था। इसी क्रम में शनिवार को लखनऊ से आई टीम ने प्लांट की सर्विस कर एक कंप्रेसर को शुरू कर दिया। दूसरे कंप्रेसर की आज सर्विस की जाएगी। इंजीनियरों की माने तो छह हजार घंटे की ऑक्सीजन सप्लाई के बाद प्लांट को सर्विस की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन


ऑक्सीजन प्लांटों की देखरेख का टेंडर लखनऊ की सायरिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है। अस्पताल पहुंचे कंपनी के इंजीनियर विनय गुप्ता व राजेश कुमार ने प्लांट की मरम्मत का काम शुरू किया। इंजीनियर विनय गुप्ता ने बताया कि छह हजार घंटे ऑक्सीजन सप्लाई के बाद कंप्रेसर को सर्विस की आवश्यकता होती है। सर्विस में फिल्टर व ऑयल फिल्टर समेत अन्य उपकरणों को बदलना पड़ता है। एक बार की सर्विस में ढाई लाख का खर्च आता है।
प्लांट की सर्विस में देरी के संबंध में उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई प्लांटों की देखरेख का ठेका कंपनी के पास है। उपकरणों की उपलब्धता के आधार पर लगभग सभी प्लांटों को चालू रखने का प्रयास किया जाता है। सौ शैय्या अस्पताल से सर्विस डिमांड भेजी गई थी। डिमांड सामग्री की उपलब्धता होते ही प्लांट की सर्विस शुरू करा दी गई है। रविवार को प्लांट पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें