फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा। जेवां टोल प्लाजा के निकट कानपुर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने आगे चल रही दूसरी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदी टोला निवासी मोहम्मद इकरार (50) और ठठिया निवासी नूर आलम (24) मोटरसाइकिल से गुरसहायगंज जा रहे थे। इसी दौरान जेवां टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में मोहम्मद इकरार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में नूर आलम के साथ-साथ दूसरी मोटरसाइकिल का चालक, सिमोद निवासी टपकापुर, भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे की एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल नूर आलम की हालत चिंताजनक बनी हुई है जिसके चलते उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। मोहम्मद इकरार के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के उपरांत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें