फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अंग्रेजी के पेपर में पकड़ा एक सॉल्वर

Thu, 13 Mar 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान दिब्बापुरवा स्थित राजकुमार इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सचल दल ने एक सॉल्वर को पकड़ा। आधार कार्ड से सॉल्वर को पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने सॉल्वर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को द्वितीय पाली में उमर्दा ब्लॉक के दिब्बापुरवा स्थित राजकुमार इंटर कॉलेज में अंग्रेजी की परीक्षा चल रही थी। विद्यालय के सचल दल ने कक्षों में परीक्षाएं दे रहे छात्रों के आधार कार्डों की जांच करनी शुरू की। एक छात्र के आधार कार्ड व अन्य रिकॉर्डों की जांच की तो अंतर मिला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम ठठिया के औसेर निवासी विकास कुमार बताया। युवक दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार प्रजापति, केंद्र व्यवस्थापक जयवीर सिंह और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक चंद्रजीत सिंह ने सॉल्वर को पकड़ा और केंद्र व्यवस्थापक ने सॉल्वर के पकड़े जाने की जानकारी पुलिस को दी। साॅल्वर को ठठिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान एक साॅल्वर पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक ने युवक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। ठठिया थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी सॉल्वर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें