फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सात माह की गर्भवती को पीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। प्रेम विवाह करने वाली सात माह की गर्भवती महिला काे ससुरालीजनों ने पीट कर घर से भगा दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


मैनपुरी की रहने वाली पूजा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब नौ माह पहले उसने थानाक्षेत्र के मिरूउन मढ़हा गांव निवासी विमल से प्रेम विवाह किया था। इसी बात से नाराज होकर उसके सास-ससुर समेत अन्य परिजन उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का कहना है कि रविवार की रात सास-ससुर ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही पति की दूसरी शादी कराने की तैयारी भी कर रहे हैं। घायल महिला को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार आने पर सोमवार दोपहर महिला ठठिया थाने पहुंची और पुलिस को शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें