फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सौसरी गांव के पास सड़क बनी तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। तालग्राम मार्ग पर सौसरी गांव के पास मुख्य सड़क अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। शुक्रवार को सपा जिला महासचिव डॉ. रामसेवक लोधी ने सरकार और जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विकास सड़कों के गड्ढों में बह रहा है।
विज्ञापन


जिला महासचिव ने आरोप लगाया कि सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हो चुके हैं कि वह तालाब का रूप ले चुकी है। अक्सर बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। वाहन पलट रहे हैं और स्कूल जाने वाले बच्चे कीचड़ में गिरकर घर लौटने को मजबूर हैं। जलभराव और बदहाल मार्ग के कारण महिलाओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जबकि क्षेत्र में दो-दो मंत्री होने के बावजूद सड़कों की दुर्दशा सुधर नहीं रही। जिला महासचिव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क के गड्ढों और जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें