फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हाईवे पर कुत्ता सामने आने से डिवाइडर से टकराकर दरोगा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बेटे की बीमारी के कारण छुट्टी के लिए बाइक से अवकाश लेने जा रहे दरोगा का नेशनल हाइवे पर अचानक कुत्ता सामने आ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल दो दरोगा प्राथमिक इलाज के बाद सौ शैय्या अस्पताल से राजकीय मेडिकल काॅलेज भेज दिए गए।
विज्ञापन



ग्राम आसकरन पुरवा निवासी दरोगा वीरेंद्र प्रताप सिंह (40) फिरोजाबाद की एक पुलिस चौकी में तैनात हैं। बीमारी के चलते लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनके पुत्र का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को वह अपने साथी दरोगा अर्जुन सिंह (52) के साथ बाइक से अवकाश की अनुमति लेने के लिए फिरोजाबाद जा रहे थे। सिकंदरपुर के पास नेशनल हाइवे पर अचानक कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों दरोगा साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची हाइवे टीम ने दोनों को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। यहां दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन घायलों को हायर सेंटर लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें