फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 2.25 लाख की ठगी करने वाले को झारखंड से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दो साल पहले तिर्वा की महिला के साथ ऑनलाइन ठगी के आरोपी को साइबर पुलिस ने शनिवार को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ठगी के 2,02,100 रुपये आरोपी के खाते में होल्ड कराकर न्यायालय के आदेश पर वापस कराए। पुलिस आरोपी के दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि दिसंबर 2023 में तिर्वा की एक महिला से 2.25 लाख रुपये की ठगी हुई थी। महिला के तहरीर पर ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि ऑनलाइन ठगी करने वाले झारखंड के रहने वाले हैं। जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए थे, उसके नाम और पते से झारखंड के थाना तिसरी के ग्राम भंडारी पहुंची।
पुलिस टीम ने ठगी करने वाले आरोपी जयमंगल यादव को गिरफ्तार किया। जयमंगल ने गांव के युवक सोनू की मदद से ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया था और गांव के नाबालिग का खाता खुलवाकर उसमें रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सोनू की तलाश कर रही है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खाते में रुपये होल्ड कराकर ठगी के 2,02,100 रुपये वापस कराए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें