फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: कोविड वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद सफाईकर्मी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 21 Mar 2021 02:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज: सफाईकर्मी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में सफाईकर्मी की शनिवार देर रात हालत बिगड़ने पर सीएचसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने दो दिन पहले कोविड वैक्सीन लगाए जाने से रिएक्शन होने पर मौत हो जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छिबरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम खरौली निवासी योगेश (45) पुत्र पातीराम संखवार जिला औरैया के थाना एरवाकटरा के ब्लॉक ग्राम भौरपुर में सफाईकर्मी था। वहीं किराए पर रह रहा था। बीती रात योगेश की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पास लेकर आए थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन समेत गांव के तमाम लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचे और हंगामा किया। योगेश के माता-पिता व पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया की योगेश ने 18 मार्च 2021 को एरवाकटरा सी एचसी में कोविड वैक्सीन लगवाई थी। उसके बाद योगेश की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


रिएक्शन होने पर थाना क्षेत्र सौरिख में एंबुलेंस ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं मृतक की मां रामबेटी एवं पत्नी रामवती रो-रोकर बेहाल हैं। चार पुत्री और 2 पुत्र हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इस मामले से संबंधित औरैया जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अर्चना श्रीवास्तव ने बताया मामला संज्ञान में आया है और कन्नौज जिले के डॉक्टरों से जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, उसके बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

परिजनों के लगाए गए आरोप के बारे में उन्होंने बताया कि पूर्व में बहुत लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस तरीके का कोई मामला अभी तक नहीं आया है। सफाई कर्मी पहले से अन्य कोई बीमारी रही होगी।  उस के संदर्भ में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें