फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से एक सैकड़ा गाय बरामद

Sat, 19 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी सकरावा (कन्नौज)। सकरावा रोड पर ग्राम उमरपुर के पास मोहद्दीनगर तिराहा पर पुलिस ने खराब ट्रक को बरामद किया। जिसमें लगभग सौ गाय लदी थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि गौकशी के लिए इन्हें ले जाया जा रहा था। सड़क पर ट्रक खराब होने से कई घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब तीन बजे गाय लादकर जा रहे ट्रक का सकरावा रोड पर ग्राम उमरपुर में मोहद्दीनगर तिराहा के पास अचानक पहिया निकल गया। जिससे ट्रक वहीं खड़ा हो गया। यह देख चालक व अन्य लोग ट्रक छोड़कर भाग गए। ट्रक में बुरी तरह गाय बंधी पड़ी थीं। सड़क पर ट्रक खड़े होने से जाम लग गया।

इस बीच ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो वहां मौके पर पहुंच गए। ट्रक में लगभग सौ गाए बंधी पड़ी थीं। जिनमें से कई की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से गाय उतरवाईं। मर चुकी गायों को दफनाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले जेसीबी मशीन मंगाकर ट्रक को हटवाने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो क्रेन मंगाई गई और ट्रक को हटवाकर चौकी पहुंचाया गया। देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि वह मामले की छानबीन में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें