फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पिछला टायर फटने से स्लीपर बस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पटना से दिल्ली जा रही स्लीपर बस का पिछला टायर मंगलवार की देर रात को फट गया। इससे बस में आग लग गई। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में बस में सवार यात्री बाल बाल बच गए। चालक व परिचालक की सूझबूझ से बस सवार सभी सवारियां सुरक्षित निकल आई।
विज्ञापन


स्लीपर बस जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्टा गांव के पास 192 कट पर पहुंची तो बस का अचानक पिछला टायर फट गया। टायर फटने से बस में आग लग गई।अचानक बस में लगी आग देख चीख पुकार मच गई। बस चालक व परिचालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी 50 सांवरिया सुरक्षित स्थान पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची एटलस सेफ्टी टीम और एंबुलेंस रिकवरी क्रेन ने पहुंचकर राहत कर शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। बचाव कार्य चल रहा है। सवारियों को दूसरे साधन से गंतव्य को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें