कन्नौज। जीएसटी सचल दल ने दूसरे कंटेनर पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर गुरुवार को उसे भी छोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को एक कंटेनर पर 77.81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जीएसटी अधिकारियों के मुताबिक माल की कीमत से सवा गुना अधिक टैक्स व जुर्माना लगाया गया है।
जीएसटी सचल की प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर दीपा सागर और वाणिज्यकर अधिकारी सुबंधु पांडेय की टीम ने ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी गांव के निकट दो कंटेनरों में भरा एक करोउ़ रुपये का पान मसाला पकड़ा था। यह माल कानपुर देहात के रनियां औद्योगिक क्षेत्र से दिल्ली जा रहा था। टीम ने जब दोनों कंटेनरों में भरे माल की गिनती कराई तो वह अधिक निकला। वाणिज्यकर अधिकारी ने बताया कि कंटेनरों में भरे माल की कीमत से सवा गुना अधिक टैक्स व जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा होने के बाद दोनों कंटेनरों को रिलीज कर दिया गया।