फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मंगलवार को रसोई गैस सिलिंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत और डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन



लखनऊ लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.89 करोड़ पात्र परिवारों को 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी का बटन दबाकर हस्तांतरण किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा राज्य मंत्री ने लाभार्थी रीता, सुमन, शीतला, मरजीना, पिंकी, जानवती, ममता, सीमा, अनीता सहित कई महिलाओं को निशुल्क गैस रिफिल के प्रतीकात्मक डेमो चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार गरीबों और महिलाओं के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रही है। उज्ज्वला योजना महिलाओं को धुएं से मुक्ति और स्वास्थ्य व सम्मान की रक्षा की पहल है। दीपावली पर सब्सिडी देना जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें