फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खाद व बीज भंडार में लगाई सेंध

Tue, 05 Aug 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। चोरों ने खाद व बीज की दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर नकदी व कीटनाशक दवाएं पार कर दीं। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

ग्राम रम्पुरा खोजीपुर निवासी जितेंद्र कुमार की सौरिख-बिधूना मार्ग पर अंकुर इंटरनेशनल स्कूल के पास खाद-बीज भंडार के नाम से दुकान है। रोज की तरह रविवार शाम जितेंद्र दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोर पीछे की दीवार काटकर अंदर घुस गए। चोर दुकान से नकदी व कीटनाशक दवाइयों समेत अन्य सामान चोरी कर साथ ले गए।
सुबह जब जितेंद्र ने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। अंदर जाकर देखा तो पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी। गुल्लक में रखे 50 हजार रुपये व 50 हजार रुपये कीमत की कीटनाशक दवाओं की बोतलें चोरी कर ले गए। जितेंद्र ने बताया कि एक माह के अंतराल में रम्पुरा गांव में यह तीसरी चोरी है। इससे पहले चोर गांव के रामसनेही पाल की चार बकरियां व अनूप शाक्य का मोबाइल चोरी हो चुका है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि पुलिस को जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें