फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हुनरमंद बनाने को लगी क्लास,सीखा अचार बनाने का गुण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ हुनरमंद भी बनाया जा रहा है। विद्यालयों में लर्निंग बाय डूइंग मॉडल पर आधारित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहे हैं ताकि बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ हुनर का भी विकास हो सके।
विज्ञापन

इसी कड़ी में हम बनेंगे हुनरमंद कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप उच्च प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर कटरा की सहायक अध्यापिका स्नेहलता द्विवेदी ने बच्चों को लर्निंग बाय डूइंग के अंतर्गत आम का खट्टा मीठा अचार बनाना सिखाया। अचार बनाने के गुण सीखने लिए छात्राओं में उत्साह भी देखने को मिला। बच्चों की मार्गदर्शिका शिक्षिका स्नेहलता द्विवेदी ने बताया विद्यालय में एक परंपरा की शुरुआत की थी कि हर बच्चा, हर अध्यापक अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाए। लगाए हुए आम का पौधा जिसकी बच्चों ने अच्छे से देखभाल करके बड़ा किया था। इसी वृक्ष से आम के फल तोड़कर गुरुवार को छात्रा राधिका, वैष्णवी, अर्श बाबू और अनुष्का ने सामान्य अचार के मसालों के साथ कच्चे आम का खट्टा मीठा अचार बनाना सीखा। विद्यालय परिसर में पर्याप्त स्थान न होने के बावजूद पीपल, बरगद, हरसिंगार, गोल्डीमोहर, नीम, आंवला, अमरूद, कटहल और आम के वृक्ष लगे हैं। विद्यालय के अध्यापक इंतजार अहमद, संतोष कुमार, अनीता शुक्ला, नीतू सिंह और सभी बच्चे इनकी पूरी देखभाल करते हैं और ग्रीष्मावकाश में भी बारी-बारी से पानी डालते और देखभाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें