फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शिविर लगाकर 53 लाभार्थियों के बनाए आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 14 सीएचसी समेत 17 स्थानों पर शनिवार को शिविर लगाए गए। सभी शिविरों में 53 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता के निर्देश पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शनिवार को 14 सीएचसी, दो जिला स्तरीय केंद्रों एवं मेडिकल कॉलेज में शिविर आयोजित किए। शिविरों के माध्यम से 53 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में 1,65,648 परिवार में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1,45,429 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं जो कि 88.07 प्रतिशत है। वहीं लाभार्थियों के सापेक्ष लक्ष्य 7,76,281 के मुकाबले 4,59,319 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं जो 59.17 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक लगभग 49,000 लाभार्थियों को निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें