फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवध के लिए ले जा रहे सात बछड़ों को पकड़ा

Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर (कन्नौज)। तालग्राम थाने के निकट गुरुवार की रात पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गोवध के लिए ले जाए जा रहे आधा दर्जन बछड़ों के साथ दो को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

तालग्राम थाने के निकट रात में चेकिंग देखकर आ रहे छोटा हाथी ने स्पीड धीमी कर दी, और गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आपाधापी में एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने चालक प्रेमशंकर पुत्र महाराम कठेरिया, दीपू पुत्र रामप्रकाश निवासी भाईपुर थाना बिधूना जनपद औरैया को गिरफ्तार किया। एसएसआई गया प्रसाद ने बताया कि छोटे हाथी में सात गाय के बछड़े बरामद हुए हैं। इनके हाथ पैर बंधे थे। अभियुक्तों ने बताया कि उनको वह लोग समधन लेकर जा रहे थे। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें