फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में भर्ती महिला की मौत पर हंगामा

Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। डाक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज में भर्ती एक महिला मरीज की शनिवार की शाम मौत हो गई। मौत से उत्तेजित महिला के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। बाद में सीएमएस के समझाने पर परिवार के लोग महिला के शव को घर ले गए।
विज्ञापन

कन्नौज के हाजीगंज मोहल्ले के निवासी मोहम्मद कमाल की पत्नी फरजाना बी (50) को गाल ब्लेडर की बीमारी थी। गत 14 मई को उन्होंने मेडिकल कालेज जाकर अपना उपचार कराया। चिकित्सकों ने उन्हें आपरेशन कराने की सलाह देते हुए उन्हें सर्जरी वार्ड में वेड नंबर 31 पर भर्ती कर लिया गया। गत 24 मई को चिकित्सकों ने उनका आपरेशन किया। आपरेशन के बाद भी उनकी हालत में सुधार न होने पर लगातार मेडिकल कालेज में ही उपचार चल रहा था। शनिवार की शाम 4.30 पर फरजाना ने दम तोड़ दिया। इस पर परिवार के लोग गदर काटने लगे। शोर-शराबा सुनकर प्रभारी सीएमएस आईए अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। बाद में सीमएस के समझाने पर परिजन शांत होकर मृतका को अपने घर ले गए। इस मामले में सीएमएस का कहना है कि महिला को डाइबिटीज थी। सर्जरी के बाद डाइबिटीज पर कंट्रोल न होने के कारण उसकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। शुगर बढ़ने पर ही शाम को उसे दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें