कन्नौज। पीएसएम कालेज से सीएसजेएमयू की बीकाम, एमकाम, एमए संस्कृत, एमए उर्दू, एमए समाजशास्त्र विषय की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्ष केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। प्राचार्य डा. आरबी चतुर्वेदी ने बताया कि बीकाम व एमकाम की मौखिक परीक्षा टीडी कालेज औरैया में 15 मई, एमए संस्कृत की परीक्षा पीएसएम कालेज में 16 मई, एमए समाजशास्त्र की परीक्षा पीएसएम कालेज में 21 मई, एमए उर्दू की परीक्षा क्राइस्ट चर्च कालेज कानपुर में 21 व 22 मई को होगी। मौखिकी परीक्षा का समय पूर्वाह्न 10 बजे निर्धारित किया गया है। इसके अलावा आरपी डिग्री कालेज कमालगंज फर्रुखाबाद, शिवओम पब्लिक डिग्री कालेज तिर्वा कन्नौज केंद्र के समस्त विद्यार्थियों की एमए संस्कृत व एमए समाजशास्त्र विषय की व्यक्तिगत मौखिकी परीक्षा पीएसएम कालेज में होगी। 16 मई को एमए संस्कृत व 21 और 22 मई को एमए समाजशास्त्र विषय की मौखिक परीक्षा होगी।