फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक सिपाही व मैजिक मालिक में मारपीट

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर चलने वाली मैजिक टेंपो पुलिस के लिए मुसीबत बने हुए हैं। कभी पुलिस द्वारा मैजिक चालकों की पिटाई तो कभी चालकों द्वारा पुलिस की पिटाई का मामला सामने आता रहा है। रविवार को भी मैजिक मालिक व यातायात सिपाही के बीच मारपीट हो गई। इस पर दोनों तरफ से जमकर गालीगलौज हुई। एक-दूसरे से निपट लेने की धमकी दी गईं।
विज्ञापन

रविवार को सरायमीरा क्रासिंग स्थित मैजिक टेंपो स्टैंड पर कई मैजिकें सड़क किनारें खड़ी थीं। इससे यातायात बाधित हो रहा था। जानकारी होने पर यातायात सिपाही कमलेश सिंह यादव मौके पर पहुंचे। यहां उनकी मैजिक मालिक निर्मल तिवारी निवासी गांव आंटी के बीच कहासुनी हो गई। मामला गालीगलौज के बाद हाथापाई तक जा पहुंचा।
सिपाही का आरोप है कि निर्मल तिवारी सड़क पर मैजिक खड़ी किए थे। जब उन्हें मना किया तो उन्होंने गालीगलौज की और मारपीट शुरू कर दी। उनके भाई मिलन तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर मारपीट की। उधर दूसरी तरफ निर्मल तिवारी का आरोप है कि सिपाही ने बिना कुछ कहे सुने उनसे हाथापाई शुरू कर दी। यदि मैजिक गलत जगह खड़ी थी तो चालान काट सकते थे। आरोप है कि जो मैजिक चालक सिपाहियों को रुपया देते हैं उन्हें छुट्टा छोड़ दिया जाता है। जो रुपया नहीं देता है उन्हें परेशान किया जाता है।
विज्ञापन

इस मामले ने कुछ ही देर में राजनैतिक रूप ले लिया। सत्ताधारी पार्टी के तमाम नेता तिर्वा क्रासिंग पर पहुंच गए। दोनों पक्षों की बातें सुनी गईं। बाद में नेताओं ने मुकदमा लिखाने की बात कही। देर रात मामले में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें