फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक छात्रवृत्ति न बंटने पर होगी कार्रवाई

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को शिक्षा और समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने खामियों पर अधिकारियों को जमकर फटकारा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को तत्काल छात्रवृत्ति वितरण करने का निर्देश दिया। वहीं समाज कल्याण विभाग को प्रत्येक गांव का दौरा कर पेंशन पाने वालों का सत्यापन करने और योजना से वंचित पात्रों को शत प्रतिशत पेंशन योजना का लाभ देने का आदेश दिया है। यूनीफार्म वितरण में मानकों के प्रति लापरवाही पर भी कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को तत्काल छात्रवृत्ति वितरण कराने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य को सौंपी जाए। गांवों में डुगडुगी पिटवाकर परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बुलाकर लेखपाल या किसी सरकारी अधिकारी की देखरेख में स्कूल के प्रधानाचार्यों से छात्रवृत्ति का वितरण कराया जाना चाहिए। चेतावनी दी कि यदि 15 मई के बाद छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत आई संबंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। बच्चों को यूनीफार्म वितरण में हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चों को जो यूनीफार्म उपलब्ध कराई जाती है वो मानक के अनुसार हो। इसके लिए यूनीफार्म के लिए टेंडर डाले जाएं। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शासन की किसी भी योजना के तहत पेंशन पा रहे पात्रों का सत्यापन करें। अपात्रों को योजना का किसी भी प्रकार से लाभ नहीं मिलना चाहिए। साथ ही अधिकारी गांव-गांव जाकर पात्रों से आवेदन कराएं ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
इस मौके पर सीडीओ एमपी सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चंद्रभान सिंह, बीएसए अखंड प्रताप, डिप्टी बीएसए केबी श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें