फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में तीमारदारों के लिए रैन बसेरा

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को ठंड से बचाने के लिए पीआरए भवन में मंगलवार से रैन बसेरा शुरू हो गया है। इस भवन के एक विशाल कक्ष को तीमारदारों के लिए खोल दिया गया है। इसमें 200 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। किचन व बाथरूम की सुविधाएं भी तीमारदारों के लिए हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.वीएन त्रिपाठी, प्रभारी सीएमएस डा.दिलीप सिंह, सर्जन डा.आईए अंसारी ने मंगलवार दोपहर पीआरए भवन पहुंचकर बनाए गए रैन बसेरे का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं को देखा। रात्रि के दौरान तीमारदारों की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षा गार्ड लगाने के निर्देश दिये। प्राचार्य ने बताया कि अभी तक भर्ती मरीजों के तीमारदार विभिन्न वार्डों के बाहर ठहरते थे। इन दिनों पड़ रही भीषण सर्दी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तीमारदारों के लिए यह व्यवस्था की है। इस भवन में तीमारदारों के लिए छह बाथरूम व किचन भी है। इसका उपयोग तीमारदार अपना भोजन बनाने के लिए भी कर सकते हैं।
मरीजों के लिए आए 500 कंबल
तिर्वा। मेडिकल कालेज के विभिन्न वार्डों में भर्ती होने वाले मरीजों की सुविधा के लिए प्राचार्य ने लाल इमली कंपनी के 500 कंबल मंगाए हैं। इन कंबलों को प्राचार्य की देखरेख में भर्ती मरीजों को वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें