फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 करोड़ बजट के बाद भी बाशिंदे प्यासे

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर में फर्रुखाबाद रोड पर स्थित इंदिरा आवास कालोनी मेें नलकूप बोरिंग फेल हो जाने से बाशिदें पानी के लिए परेशान हैं। पानी न मिलने से कालोनी वासियों में रोष व्याप्त है। हालांकि प्रदेश सरकार ने नगर की पेयजल समस्या को सुधारने के लिए 22 करोड़ रुपये के बजट की सौगात दी है, लेकिन कालोनी का नलकूप पालिका को हैंडओवर न होने के कारण समस्या जस की तस रहेगी।
विज्ञापन

कालोनी निवासी सुशीला शर्मा, संतोषी गुप्ता, रजनी, सुषमा चौहान, संध्या, सोमवती चौहान, सुलेखा, मीना आदि ने बताया कि पिछले दस माह से कालोनी के लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। इसके चलते लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। हालांकि पालिका ने नलकूप मरम्मत के लिए कर्मचारी भी भेजे थे, लेकिन नलकूप की मोटर फुंक जाने और बोरिंग फेल होने से कर्मचारी लौट गए। समस्या के समाधान के लिए पालिका ने वहां लगे एक हैंडपंप में समरसेबिल डलवा दी थी। इसके बावजूद उन लोगों को इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। कालोनी वासियों का कहना है कि कर्मचारी द्वारा समरसेबिल तो डाल दी गई है लेकिन अब यह तभी चलती है जब बिजली आती है।

एक हजार की आबादी पर एक हैंडपंप के भरोसे
इंदिरा आवास कालोनी में 240 आवास बने हैं। इस कालोनी की आबादी लगभग एक हजार से भी अधिक है। इतनी आबादी के लिए कालोनी में तीन हैंडपंप लगे हुए हैं। जिसमें एक हैंडपंप खराब पड़ा है तथा दूसरे में ट्यूबवेल की बोरिंग फेल हो जाने के बाद पालिका ने समरसेबिल डलवा दी। अब पूरी कालोनी के लोगों की प्यास बुझाने के लिए यह एक मात्र हैंडपंप नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन


तीसरी बार भी फेल हुई नलकूप बोरिंग
दस माह पूर्व कालोनी का नलकूप खराब हो गया था। जिसकी मरम्मत करने आए पालिका के कर्मचारियों ने बोरिंग फेल होने की बात कही थी। इसके बाद कालोनी के पार्क में दूसरी बोरिंग करवाई गई, लापरवाही के कारण वह बोरिंग भी फेल हो गई। कालोनीवासियों के विरोध करने पर एक बार फिर कालोनी के मुख्य गेट के पास तीसरी बोरिंग का काम शुरू किया गया, लेकिन काम लापरवाही से किए जाने के कारण वह बोरिंग भी फेल हो गई।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें