फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत न मिलने पर प्रसूता को बाहर निकाला

Wed, 24 Sep 2014 05:32 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। प्रसूता से रिश्वत न मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम ने उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया। बाद में पीड़िता एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती हुई। मामले की शिकायत सीएचसी प्रभारी को दी गई। उधर एएनएम ने रिश्वत मांगने की घटना से इंकार किया है। तालग्राम क्षेत्र के तिसौली निवासी सुग्रीव यादव अपनी पत्नी गीता को डिलेवरी के लिए सरायप्रयाग कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार रात लेकर गए। सुग्रीव का आरोप है कि मंगलवार दोपहर एएनएम पुष्पा कटियार ने उनसे डिलेवरी कराने के नाम पर दो हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसे अस्पताल से निकाल दिया। उसकी पत्नी प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। बाद में उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उन्होंने मामले की शिकायत सीएचसी प्रभारी डा.अजय यादव को दी। जिस पर उन्होंने एएनएम से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एएनएम का कहना था कि प्रसूता के पेट में दर्द न उठने के कारण उसे घर जाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें