फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी ने की शिक्षामित्रों से वसूली की जांच

Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शिक्षा मित्रों के नियुक्ति पत्र के नाम पर की गई अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परियोजना निदेशक डीआरडीए एके सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बीएसए दफ्तर में पहुंचकर स्टाफ से गहनता से पूछताछ की। इस दौरान अखबारों में रुपये लेते छपे युवक को सभी ने पहचानने से ही इंकार कर दिया। पीडी ने बचाव के लिए एक दिन की मोहलत दी है। इसके बाद जांच आख्या जिलाधिकारी को भेजेेंगे।
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर में शिक्षा मित्रों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे। इस दौरान नियुक्ति पत्र के नाम पर शिक्षा मित्रों से 100 से लेकर 500 रुपये की अवैध वसूली की गई थी। इस खबर को अखबारों ने रुपये लेते हुए फोटो के साथ प्रकाशित किया था। मामले में जिलाधिकारी ने जांच परियोजना निदेशक डीआरडीए को सौंप दी। पीडी एके सिंह कुशवाहा ने बीएसए दफ्तर पहुंचकर गहनता के साथ पूछताछ की। इस दौरान बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण के दिन शिक्षा मित्रों की काफी भीड़ बढ़ जाने के कारण व लोगों की स्कूल आवंटन में बदलाव की सिफारिशें के चलते वह कार्यालय से चले गए थे। उक्त मामले की उन्हें शाम को जानकारी हुई थी। इसके अलावा पीडी ने बीएसए दफ्तर के सभी बाबुओं से एक-एक कर पूछताछ की। कर्मचारियों ने कहा कि रुपया लेना वाला उनके दफ्तर का नहीं है। परियोजना निदेशक ने बताया कि डिस्पैच बाबू अशोक पाल को एक दिन की मोहलत दी गई है। वह उक्त युवक को पहचाने कि कौन शिक्षा मित्रों से अवैध वसूली कर रहा था। इसके अलावा विभाग को निर्देश दिए गए कि उक्त युवक को रुपये देने वाली शिक्षा मित्र महिला को बुलाया जाए, जिससे उस युवक की पहचान कराई जाए। साथ ही ब्लाकों के शिक्षा मित्र अध्यक्षों को भी बुलाया जाए। कहा कि यदि समय से सब कुछ अवगत न कराया गया तो यह माना जाएगा कि तथ्यों को छुपाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें