कन्नौज। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। किया जाएगा। मकसद, ताकि जरूरत के वक्त कोई अनजान या लावारिस रोगी रक्त के अभाव में इलाज से वंचित न रहे। इस नेक काम में स्वास्थ्य विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। जिले के जागरूक नागरिकों के अलावा स्वयंसेवी संगठनों, समाजसेवियों और प्रबुद्ध जनों का भी सहयोग लेकर उन्हे मुहिम में कंधे से कंधा मिलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कन्नौज में जिला अस्पताल और तिर्वा के राजकीय मेडिकल कालेज में ही ब्लड बैंक संचालित है। लेकिन यहां पर खून की कमी के कारण अक्सर सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं के वक्त जब घायलों या मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ती है तो उन्हे कानपुर व लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में गड्ढेदार जीटी रोड से कानपुर के अस्पतालों तक पहुंचने के दौरान अक्सर लोग दम तोड़ देेते हैं। बीते वर्ष अमर उजाला ने रक्तदान शिविर लगाकर अभिनव शुरुआत की थी। हली बार में इतिहास रचते हुए 14 लोगों ने एक दिन में रक्तदान किया था। इसके बाद पुन: रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें भी लोगों ने अभिन्न योगदान दिया। छिबरामऊ कसबे में भी स्वैच्छिक रक्तदान की मुहिम चली थी। जिला अस्पताल में इकट्ठा हुए दान के रक्त ने कई बार जरूरतमंदों को राहत मिली।
इस बार जून में रक्तदान शिविर बड़े पैमाने पर लगाया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। रक्तदान से पहले लोगों को गोष्ठियों व अन्य कार्यक्रमों के जरिए जागरूक भी किया जाएगा। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक के प्रभारी डा. आरडी यादव बताते हैं खून देने को लेकर लोगों में तमाम प्रकार की भ्रांतियां हैं। अमर उजाला के प्रयास से लोग जागरूक हो रहे हैं। खास तौर से युवा तेजी से आगे आ रहे हैं।