छिबरामऊ (कन्नौज)। एसबीवीएस एजूकेशन ग्रुप के बनवारी नगर स्थित स्माइल किड्स पीजी स्कूल में नगर में पहली बार स्मार्ट बेबी की खोज के लिए आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल राउंड हुआ। इसमें बच्चो ने मनमोहक परफारमेंस देकर मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सोनाक्षी को स्मार्ट बेबी गर्ल चुना गया।
फाइनल रैंप वाक शो के साथ शुरू हुई प्रतियोगिता में आध्या, सोनाक्षी, अंशिका, आयुषी, अवनीश, मनीष, अभय, निर्जना, अनामिका, मोहित, राज, अर्शिका, अरहम, सद्फ, विष्णु व तान्या ने फैंसी ड्रेसेस के साथ एक्टिंग की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में शामिल पल्लवी, प्रियंका, शालिनी व राजेंद्री ने बच्चो को मार्किंग दी। निष्पक्षता व पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से अभिभावकों को भी वोटिंग राइट्स दिए गए। प्रिंसीपल शालिनी ने बताया कि पहले राउंड में पहनावे को लेकर मार्किंग, दूसरे राउंड में नृत्य व गायन कला कौशल का प्रदर्शन व तीसरे तथा अंतिम राउंड में क्वीज शो को रखा गया जिसमें बनवारीनगर की अंशिका वर्मा, बजरिया की सोनाक्षी गुप्ता और कस्साबान की सद्फ के बीच टाई हो गया। विजेता के लिए टाई राउंड कराया गया जिसमें राष्ट्रगान व डेली प्रेयर संबंधित सवाल पूंछे गए जिसमें सोनाक्षी गुप्ता ने बाजी मारी। इस अवसर पर प्रबंधक गौरव त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक व संघर्ष करने की क्षमता का विकास होता है। अंत में सभी बच्चों को एप्रीसियेशन मैडल व विजेता सोनाक्षी को स्मार्ट बेबी का अवार्ड दिया गया।