फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों को नहीं देने देंगे

Fri, 18 Apr 2014 05:32 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा सपा, बसपा और कांग्रेस नौकरियों में ओबीसी को मिलने वाला आरक्षण काट कर मुस्लिमों को 18 फीसदी आरक्षण देना चाहते हैं, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी । उन्होने कहा इन दलों की तुष्टीकरण की नीति पिछड़े वर्ग की जातियों का अधिकार छीनेगी।
विज्ञापन

श्री कल्याण सिंह गुरुवार को तिर्वा के डीएन कालेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। जबकि सारे दल तुष्टीकरण और मोदी रोको अभियान में जुटे हैं। अब भी न जागे तो भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। कहा देश का भला चाहते हैं तो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना कर बच्चों का भविष्य बचाएं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा बलात्कारी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जबकि महिलाओं की इज्जत से खेलने वालों को मुलायम सिंह बचाना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव को टू-इन वन बताते हुए कल्याण सिंह ने कहा अखिलेश सरकार तीन-चार महीने की मेहमान है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर अखिलेश सरकार बर्खास्त नहीं की जाएगी, बल्कि यह अपने आप गिर जाएगा। 40 से 45 विधायक सपा छोड़कर भाजपा में आने को तैयार हैं। उन्होंने कहा एटा में उनके बेटे राजवीर सिंह को हराने के लिए मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव ने पूरा जोर लगा रखा है। एटा का हिसाब कन्नौज में चुकता करने के लिए उन्होंने लोधी समाज से हाथ उठाकर संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें