फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन बीघे गेहूं की फसल राख

Thu, 17 Apr 2014 05:31 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर तहसील के गांव मड़हरपुर में खेत के ऊपर से गुजरा एचटी लाइन में चिंगारी छूटने से
विज्ञापन

आग लगने से किसान की तीन बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया।
गांव निवासी नौशाद खां के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे
एचटी लाइन में स्पार्किंग से गिरी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गयी। हवा के तेज झोंकों से आग की लपटें और तेज हो गईं। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाना शुरू किया। आग को बढ़ने से रोकने के लिए आसपास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को काटकर हटाया गया। वहीं गेहूं के बोझों को ग्रामीणों ने आग की लपटों से घिरे खेत से दूर किया। तत्काल निजी नलकूपों को चालू कर जीन पाइप के जरिए आग पर पानी की चारों ओर से बौझार शुरू की गयी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इससे नौशाद खां के खेत में खड़ी तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने अग्निकांड की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। ग्रामप्रधान जब्बार खां ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उधर एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला का कहना है अग्निकांड उन्हें जानकारी नहीं दी गयी है। खड़ी फसल में आग लगने पर मंडी समिति द्वारा आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। क्षति का आंकलन कराकर पीड़ित को आर्थिक मदद मुहैया दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें