फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैन कार्ड जैसा बनेगा वोटर कार्ड

Tue, 04 Feb 2014 02:09 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अब पैन कार्ड की तरह का वोटर आईकार्ड भी बनाया जाएगा। यह प्लास्टिक कोटेड होगा, जिसके जल्दी खराब होने की गुंजाइश नहीं रहेगी। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जो भी नए फार्म जमा होंगे, उन्हें लखनऊ भेजा जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से पैन कार्ड की तरह का वोटर आईकार्ड बनकर आएगा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 18 साल की उम्र पूरी करने वाला कोई भी व्यक्ति वोटर बन सकता है। फार्म भरकर पहचानपत्र भी बनवाया जा सकता है। सभी तरह के फार्म जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रमेशचंद्र यादव ने बताया कि वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in क्लिक करके उसके होम पेज पर बने लिंक सिटीजन सर्विस की मदद से वोटर बनने का आनलाइन फार्म भरा जा सकता है। इसके भरने के बाद वोटर कार्ड बनेगा।
-------
ऐसे बनें वोटर
फार्म-6: यह फार्म भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है।
फार्म-8: यह फार्म नाम, पहचान पत्र की फोटो, जन्मतिथि, पता की त्रुटि दूर कराने के लिए भरा जाएगा। जिन वोटरों को अपना पता स्थानांतरित कराना है, वह भी फार्म-8 भर सकते हैं।
विज्ञापन

* वोटर बनने के लिए एड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ और उम्र प्रमाणपत्र के लिए हाईस्कूल का सर्टिफिकेट या कुछ अन्य भी उपलब्ध करा सकते हैं।
--------
मेरा जनपदवासियों से अनुरोध है कि वह वोटर जरूर बनें। यदि मतदाता सूची में नाम नहीं है तो फार्म भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करा दें। पहचानपत्र बनवाना सुनिश्चित कराएं। आने वाले लोकसभा चुनाव में एक-एक वोट का महत्व होगा। जितनी ज्यादा से ज्यादा वोटिंग होगी, उतना ही भारतीय लोकतंत्र मजबूत होगा।
विज्ञापन

...राजेश कुमार, जिलाधिकारी कन्नौज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें