फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर की टक्कर से आलू व्यापारी की मौत

Mon, 30 Sep 2013 05:39 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहागंज (कन्नौज)। खाड़ेदेवर गांव के सामने डंफर की टक्कर से साइकिल सवार आलू व्यापारी की मौत हो गई। घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। उधर दुर्घटना कर भाग रहे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना के मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

डुड़वा बुजर्ग गांव निवासी कुतुबुद्दीन (52) पुत्र अलीमुद्दीन आलू का कारोबार करते हैं। रविवार को खाड़ेदेवर स्थित एमआई कोल्ड स्टोरेज में उन्होंने अपना आलू निकलवाया था। सुतली न होने पर वह उसे लेने साइकिल से गुरसहायगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से गिट्टी से भरा एक डंफर आ रहा था। डंफर चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। उधर गांव में सूचना मिलते ही मौके पर तमाम लोग पहुंच गए। उत्तेजित लोगों ने गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर सपा विधायक के पुत्र अरशाद जमाल सिद्दीकी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। करीब एक घंटे तक जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दुर्घटना की सूचना पाकर कोतवाल ओपी सिंह, तालग्राम थानाध्यक्ष आदित्य प्रकाश यादव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। जाम के दौरान पुलिस ने जब शव को जबरिया उठाने के लिए एक लोडर को भेजा तो इस पर ग्रामीणों ने लोडर चालक की पिटाई कर दी। दुर्घटना के मामले में मृतक के पुत्र हाशिम ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सूचना पाकर फर्रुखाबाद के जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें