फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी सात टंकियों के लिए मिले 164 लाख

Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए निर्माणाधीन पानी की टंकियों को पूर्ण कराने के लिए शासन ने 164 लाख 55 हजार रुपये का बजट आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत सामान्य पाइप लाइन योजना में जल निगम बछज्जापुर, दाईपुर, गोवा, लाख, परसपुर सरैंया, अनौगी, गंगधरापुर, घमाईचमऊ में पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण का जिम्मा जल निगम को सौंपा गया है। बजट के अभाव में टंकियों का निर्माण अधूरा है। कई महीने से चल रही बजट की मांग पूरी हो गई है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय के अनुसार बछज्जापुर के लिए 21.90 लाख रुपया, दाईपुर के लिए 22.91 लाख रुपये, गोवा के लिए 21.64 लाख, परसपुर सरैंया के लिए 18.30 लाख, अनौगी के लिए 43.90 लाख, गंगधरापुर के लिए 9.49 लाख, घमाईचमऊ के लिए 26.41 लाख रुपये की धनराशि आवंटित हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी एस. नरायन शुक्ला ने जल निगम को निर्देश दिए हैं कि पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण समय से किया जाए।
विज्ञापन

मालूम हो कि पानी की टंकियां बनने से करीब 24 गांवों के हजारों लोगों को पानी मिलेगा। इन गांवों में पाइप लाइन के जरिए लोगों के घरों तक शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा। लेटलतीफी की शिकार हो रही यह योजना जल्द ही पानी देने लगेगी।
विज्ञापन

सीडीओ सत्यनारायण ने जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह को पत्र भेजकर पानी की सातों टंकियों पर पूर्व में हुए खर्च का हिसाब मांगा है। उन्होंने प्रोजेक्ट की लंबाई, पूर्व में उपलब्ध कराई गई धनराशि, अब तक व्यय धनराशि, अवशेष धनराशि, कराए गए कार्य का विवरण, कार्य की प्रगति का विवरण मांगा है। निर्धारित प्रारूप पर इन सवालों के जवाब लिखते हुए एक कापी संबंधित विकास खंड के बीडीओ को भी भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें