फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमें वापस न होने पर छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पीएसएम कालेज कन्नौज के छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर छात्रों ने न्यायिक तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि 3 दिन के अंदर मुकदमें वापस न हुए तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इससे पहले छात्रों ने तहसील में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुधवार को इम्तियाज पठान, रजत यादव, अभिषेक राज, दलगंजन सिंह, मुलायम सिंह, सुमित कुमार आदि करीब दो दर्जन छात्रों ने तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन में कहा गया है कि पीएसएम महाविद्यालय कन्नौज के छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमें वापस हों। तीन दिन के अंदर मुकदमें वापस न लिए गए तो छात्र नेता सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए विवश होंगे और जनपद के समस्त कालेज बंद कर दिए जाएंगे। छात्र नेताओं ने अभद्रता करने वाले कुछ अधिवक्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए कहा कि हम सभी अधिवक्ताओं का सम्मान करते हैं क्योंकि वे समाज के रक्षक होते हैं। यदि रक्षक ही उत्पीड़न करेंगे तो छात्र चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जनमेजय सिंह, सीएम खान, ए रजा, अंशूराज, दीपककुमार आदि करीब दो दर्जन छात्रों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें