फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोनिया के रिसाव से आलू-गोभी की फसल चौपट

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। ग्राम सराय दायमगंज में कोल्ड स्टोरेज से रिसी अमोनिया गैस से दो ग्रामीणों की आलू और गोभी की फसल चौपट हो गई। दोनों किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम सराय दायमगंज निवासी दयाराम शाक्य ने बताया कि उन्होंने 3.5 बीघा में आलू की फसल की थी। खेत की बगल से ही रशीद रेफ्रिजरेशन प्रा.लि. कोल्ड स्टोरेज है। यहां अमोनिया गैस के रिसाव से लगभग एक बीघा फसल झुलसकर बर्बाद हो गई। पास में ही सूबेदार शाक्य का खेत है। उनके साझीदार तुलाराम शाक्य ने बताया कि साढ़े तीन बीघा में गोभी व मूली की फसल की थी। गैस के रिसाव से उनकी भी एक बीघा फसल चौपट हो गई। गैस रिसाव के समय वह खेत में अपनी आठ वर्षीय नातिन मुस्कान के साथ मौजूद थे। अमोनिया गैस से उनकी नातिन बेहोश होकर गिर पड़ी। वे उसे उठाकर वहां से भाग निकले तब कहीं जान बची।
उधर कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियों ने गैस रिसाव से साफ इनकार करते हुए कहा कि उनके यहां से केवल पानी छोड़ा गया था। इस पानी से ही ऐसा हुआ है। कोल्ड स्टोरेज के मालिकान जब यहां आएंगे तब उन्हें पूरी जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें