फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति सदस्यों के लिए नामांकन आज

Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर/तालग्राम। कस्बा तालग्राम स्थित सहकारी समिति में शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद 1 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पूर्व प्रशासक मथुलेश चंद्र कनौजिया ने बताया कि शनिवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक संचालन समिति के सदस्यों का नामांकन होगा। पूर्व में 13 सदस्यों का चुनाव होता था, लेकिन परिसीमन के बाद संचालन समिति के 1329 मतदाताओं द्वारा 9 सदस्यों का चुनाव किया जाना है।
विज्ञापन

उधर, मलिकपुर किसान सेवा सहकारी समिति के संचालक समिति के सदस्यों का का भी नामांकन शनिवार को होगा। समिति के प्रभारी मथुरा प्रसाद ने बताया कि इस बार 9 सीटों के लिए चुनाव होंगे।
तिर्वा में शनिवार से होने जा रहे नामांकन को लेकर सहकारी समिति फगुहा में अभी तक सूची चस्पा नहीं की गई है। फगुहा के ग्राम प्रधान रामजीवन ने बताया कि समिति पर शाम पांच बजे तक सूची चस्पा नहीं की गई। इस संबंध में जब सोसाइटी सचिव ब्रह्म स्वरूप मिश्रा से बात की गई तो उनका कहना था कि कन्नौज ब्लाक में सूची मौजूद है, वहीं आकर देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें