कन्नौज। एडीएम रमेश चंद्र यादव की मानें तो धान खरीद के दौरान तिर्वा, जसोदा और छिबरामऊ में बनाए गए केंद्रों पर सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। उन्होंने कहा केंद्र प्रभारी जल्द सुधर जाएं। जल्द उच्चाधिकारी भी स्थलीय औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत पता करें। यदि दलाल मिले या किसान परेशान मिले तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।