फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

117 प्रधान पदों के लिए बिके 986 परचे

Mon, 16 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से सदर ब्लॉक में शुरू होने वाले प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन को लेकर रिटर्निंग ऑफीसर ने एडीओ के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन


 
रविवार शाम रिटर्निंग ऑफीसर राजेश कुमार बघेल ब्लाक पहुंचे। उन्होंने एडीओ पंचायत और एडीओ सांख्यकीय राजेश द्विवेदी के साथ मंत्रणा की। रिटर्निंग ऑफीसर ने नामांकन को मुख्य द्वार पर न्याय पंचायतों के काउंटरों का विवरण चस्पा कराया। उन्होंने न्याय पंचायतों के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभाओं का विवरण चस्पा कराया।

रिटर्निंग ऑफीसर ने ब्लाक परिसर का घूम-घूमकर जायजा लिया। बैरीकेडिंग व सीलिंग व्यवस्था भी देखी। मुख्य गेट पर बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए। तीसरे दिन तक 89 प्रधान पद के लिए 729 पर्चे बिक चुके थे। 1109 सदस्य पद के 527 पर्चे की खरीदे गए।
विज्ञापन


 
उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत सीहपुर के लिए जितेंद्र सिंह तोमर, लोहामढ के लिए राजीव कुमार, नजरापुर के लिए राममहेश वर्मा, आंटी के लिए इंद्रजीत कटियार, उदैतापुर के लिए शिवशंकर पाल, यूसुफपुर भगवान के लिए नरेश कुमार तिवारी, पाइंदाबाद के लिए मुन्ना प्रसाद, सरायमीरा देहात के लिए सत्यराम पाल नामांकन खरीदे।
विज्ञापन



जलालपुर पंचमा के लिए एके सिंह, तेरामल्लू के मनोज चतुर्वेदी और मियांगंज के लिए रामशंकर को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर बनाया गया है। वहीं जलालाबाद में प्रधान के 35 पदों के लिए रविवार तक 257 और सदस्य के 453 पदों के सापेक्ष 357 पर्चे बिक चुके थे। अदेय प्रमाण पत्र भी बनवाने के लिए लोग जोरशोर से जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें