जलालाबाद। प्राचीन संयोगिता मार्ग की सूरत बदलेगी। 98 करोड़ के बजट से चौड़ीकरण कराया जाएगा। इससे कन्नौज शहर से फर्रुखाबाद तक का सफर सुहाना होगा।
शनिवार को को विकासखंड गुगरापुर की ग्राम पंचायत चांदापुर में संयोगिता रोड पर स्थित एक मार्केट में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सांसद सुब्रत पाठक, समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण और भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने भाग लिया। इस मौके पर सांसद ने कहा कटरी क्षेत्र के लोगों की लगातार उठ रही मांग को देखते हुए संयोगिता मार्ग का चौड़ीकरण होगा। करीब 98 लाख का बजट मंजूर हो गया। इससे जल्द संयोगिता मार्ग पर काम शुरू हो जाएगा। कन्नौज शहर से करीब 30 किलोमीटर यह मार्ग फर्रुखाबाद जनपद के मधवापुर गांव जाता है।
इस दौरान कई सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष शरद कटियार, विवेक पाठक, मलिक पांडे, श्याम प्रताप भदौरिया, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अजीत पांडे ,अखिलेश पांडे , दिलीप पांडे, मुकेश कटियार, बबलू पाल, कृष्णकांत पांडेय, सुशांत कटियार और सौरभ कटियार मौजूद रहे।