फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः पांच लोगों को घर भेजा, कुल संक्रमितों की संख्या 95 पहुंची

विज्ञापन
कोरोना की सूची तैयार करते नोडल अधिकारी डा. केसी राय व अपर सोध अधिकारी वाई के मंजुल - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ने के साथ ही ठीक होने वालों की भी संख्या बढ़ी है। रविवार को पांच और संक्रमित ठीक होने के बाद घर भेजे गए। अब 56 मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। जिले में अब तक 95 लोग कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का पहला केस 10 अप्रैल 2020 को ठठिया क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में मिला था। इसके बाद लगातार संक्रमित लोग मिलते गए। सात जून तक संख्या 95 पहुंच गई है। इनमें 39 संक्रमित उपचार लेने के बाद ठीक होकर घर भेजे जा चुके है। इसके बाद भी 56 संक्रमित कोविड-19 अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं।
रविवार को रतनपुर छिबरामऊ की 22 वर्षीय युवती, शहर के हाजीगंज का 30 वर्षीय युवक, छिबरामऊ के लाहौरीटोला का 35 वर्षीय युवक, सौरिख के मझगवां निवासी 44 वर्षीय ग्रामीण, शहर के हाजी गंज निवासी 20 वर्षीय युवक को भी कोविड-19 एल-1 अस्पताल तिर्वा से छुट्टी मिली है। यह लोग 12 से 14 दिन से इलाज ले रहे थे।
विज्ञापन

भेजे गए सैंपल में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को छुट्टी दे दी है। एंबुलेंस से इन सभी को घर भेजा गया है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि वह सात दिनों तक अपने घर में क्वारंटीन रहें। इसके बाद ही सगे संबंधी या अन्य किसी से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी को घर भेजने से पहले ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें