कन्नौज/तिर्वा। जिला अस्पताल में आई-ओटी (नेत्र आपरेशन थियेटर) बनने के साथ तिर्वा सीएचसी में सर्जन की तैनाती होगी। परिवार कल्याण महानिदेशक डॉक्टर नीना गुप्ता ने जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज तिर्वा और सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद यह फैसला लिया।
शनिवार को परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. नीना गुप्ता ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। इसके बाद गर्भवती महिलाओं से जानकारी की। उन्होंने एसएनसीयू और एनआरसी वार्ड के बाद आई यूनिट का निरीक्षण किया। यहां आई-ओटी न होने की बात सामने आई। उन्होंने जल्द ओटी निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मेडिकल कालेज तिर्वा पहुंच कर प्रसूताओं से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमएस से मेडिकल कालेज में आने वाली प्रसूताओं को दिए जाने वाले आहार के बारे में पूछताछ की। तिर्वा सीएचसी में चल रही ओपीडी, आईपीडी की जानकारी ली। सीएचसी में जल्द सर्जन तैनात करने का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ कृष्ण स्वरूप, एसीएमओ राममोहन तिवारी, डॉ. अनिल पाठक, डॉ. राजन मौजूद रहे।
सर्जन की तैनाती के साथ जिला अस्पताल में बनेगी आई-ओटी
परिवार कल्याण महानिदेशक ने निरीक्षण कर प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधाओं की परखी हकीकत