फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात से फरार हुआ लड़कियों को बेचने वाला आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंदरगढ़ (कन्नौज)। तीन लड़कियों को प्रेमजाल में फांसकर मुंबई में सिने स्टार बनाने का झांसा देकर उन्हें बेचने वाला शातिर युवक इंदरगढ़ थाने की हवालात से फरार हो गया। पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर उसकी तलाश की पर कोई पता नहीं चला। थाना पुलिस ने आरोपी के दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है। आरोपी थाने से फरार हुआ है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इंदरगढ़ थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व शनिवार को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अनौगी निवासी गोविंद कठेरिया (23) को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया था। दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव लेलेपुर निवासी एक व्यक्ति ने गोविंद के खिलाफ पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि गोविंद पर इंदरगढ़ थाने में एक और गुरसहायगंज कोतवाली में दो मामले दर्ज हैं। पूछताछ में गोविंद ने बताया कि वह लड़कियों को प्रेम-प्रसंग या फिर उन्हें सिने स्टार बनाने का झांसा देकर मुंबई ले जाता है। जहां उनकी बिक्री कर देता है।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने सोमवार की शाम को कन्नौज कोतवाली गए थे। तभी गोविंद थाने में तैनात सिपाहियों को चकमा देकर हवालात से फरार हो गया। पुलिस ने बेबर (मैनपुरी) में रहने वाले उसके बुआ के लड़के को और अनौगी से उसके चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष अमित कुमार मान ने बताया ने उन्हें मामले की जानकारी नहीं, वह कन्नौज शहर में तैनात हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है। आरोपी थाने से फरार हुआ है, तो जिम्मेदार पुलिस अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- प्रेम-प्रसंग में फंसा कर मुंबई ले जाकर करता था बिक्री
- दो माह छापेमारी के बाद पुलिस को मिली थी सफलता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें