फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन को नौ आरओ व 84 एआरओ तैनात

Mon, 21 Sep 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। नामांकन करने से लेकर जांच, वापसी व प्रतीक आवंटन के लिए अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। फिलहाल क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन के लिए आठ रिटर्निंग आफीसर (आरओ) व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक आरओ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


डीएम अनुज कुमार झा ने सभी ब्लाकों में आरओ व एआरओ तैनात कर दिए हैं। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन होंगे। आठों ब्लाकों में 76 एआरओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक-एक आरओ भी सभी ब्लाकों में तैनात किए गए हैं। जिला पंचायत में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

यहां का आरओ सीडीओ उदयराज यादव को बनाया गया है। उनके साथ आठ एआरओ लगाए गए हैं। अतिरिक्त में भी आरओ व एआरओ रखे गए हैं, ताकि जरूरत के समय दिक्कत न हो। वहीं बताया यह भी गया कि विभिन्न कारणों की वजह से कुछ आरओ व एआरओ बदल भी सकते हैं।
विज्ञापन


कहां कितने आरओ, एआरओ हैं
जलालाबाद ब्लाक में भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि आरओ हैं, जबकि सात एआरओ, गुगरापुर में जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी आरओ और पांच एआरओ, कन्नौज मे जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आरओ और 10 एआरओ, तालग्राम में जिला कृषि अधिकारी आरओ और 12 एआरओ, छिबरामऊ में कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग आरओ और 12 एआरओ, उमर्दा में जिला सेवायोजन अधिकारी आरओ और 14 एआरओ, हसेरन में चकबंदी अधिकारी आरओ और सात एआरओ,  सौरिख में जिला समाज कल्याण अधिकारी आरओ और नौ एआरओ चुनाव संपन्न कराएंगे।

अफसरों ने सीखे चुनाव कराने के गुर
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों को पंचायत चुनाव कराने का प्रशिक्षण दिया गया। डीएम अनुज कुमार झा की देखरेख में प्रशिक्षण शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि जिन अफसरों को जोे जिम्मेदारी दी गई है, उसका सही ढंग से निर्वहन करें। आरओ व एआरओ को निर्चाचन से सम्बंधित बुकलेट व प्रपत्र दिए गए हैं, उनका पूरी तरह से अध्ययन करें।

चुनाव शांतिपूर्वक, निष्पक्ष, स्वतंत्र व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाएंगे। एडीएम रमेश चंद्र यादव ने कहा कि अफसर अपने काम को शुरू करने से पहले उसका रिहर्सल कर लें। सीडीओ उदयराज यादव ने मतदान कार्मियों की ड्यूटी व नामांकन आदि के बारे में लगे अफसरों की संख्या आदि के बारे में बताया। पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन ने चुनाव के बाबत कई बारीकियां बताईं।

इस मौके पर एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ल, डीपीआरओ जेके केसरवानी, डीबीडब्ल्यूओ राजेश बघेल, डीएसडब्ल्यूओ शैलेंद्र गौतम, एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव, डीएसओ एसके सिंह समेत कई अफसर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें