फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, फुंके उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम (कन्नौज)। बिजली विभाग की लापरवाही उपभोक्ताओं को महंगी पड़ रही है। कई दिनों बाद मंगलवार को ताहपुर में ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू होते ही घरों में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ पड़ा। करीब 50 घरों में लगे बिजली उपकरण फुंक गए। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।

ताहपुर गांव के वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में कई दिन से फुंके ट्रांसफार्मर को मंगलवार को बदला गया था। बिजली आपूर्ति शुरू होते ही घरों में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ गया। इसमें संतोष कुमार कटियार, रिंकू पटेल, पंचमलाल, अशोक कुमार, प्रेमचंद्र समेत आदि के घरों में लगे कूलर, पंखा, फ्रिज, टीवी, स्टेबलाइजर फुंक गए। ग्रामीणों ने फोन कर उपकेंद्र से लाइन बंद कराई। इसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर से तेज आवाज निकल रही है। ग्रामीणों को डर है कि कहीं ट्रांसफार्मर फट न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालग्राम के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर को चेक कराया जा रहा है। खराबी को दुरुस्त कराया जाएगा। ट्रांसफार्मर से 11 हजार का करंट कैसे दौड़ा, इसकी जांच होगी।

- छह दिन बाद बिजली विभाग ने बदला था ट्रांसफार्मर
- ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलकर दूसरा लगाने की मांग की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें