सर्व शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी में विकलांग बच्चों
को उपकरण बांटने को शिविर लगा, जिसमें एसडीएम ने चिह्नित 77 बच्चों को
उपकरण वितरित किए।
शुक्रवार की दोपहर सर्व शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी
में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने पिछले दिनों चिह्नित किए गए 77 विकलांग
बच्चों को उपकरण बांटे, जिसमें 24 बच्चों को ट्राई साइकिल, 22 को व्हील
चेयर, 14 को बैसाखी, 36 को कैलीपर, चार को छड़ी, चार को ब्रेल किट, चार को
केन और एक-एक बच्चे को एमआर किट व सीपी चेयर दी गई।
एसडीएम ने कहा कि यह
बच्चे भी समाज का प्यार पाने के हकदार हैं। माता-पिता का यह दायित्व है कि
वह इन बच्चों में हीनभावना न आने दें। डायट प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह
भदौरिया ने कहा कि ऐसे बच्चों को उपकरण प्रदान करना कोई अहसान करना नहीं
है, यह उनका हक है। आरटीई के अनुसार छह से 14 वर्ष के हर बच्चों को शिक्षा
प्राप्त करना मौलिक अधिकार हो गया है।
कहा कि ऐसे में स्कूल तक पहुंचने
में जो भी अवरोध हो उसे दूर करना शासन का दायित्व है। यह कार्य उसी का एक
हिस्सा है। कार्यक्रम को तहसीलदार, उप डायट प्राचार्य, बीईओ, सह समन्वयकों
ने भी संबोधित किया। इस दौरान अनूप मिश्रा, विनोद मिश्रा, श्यामवीर सिंह,
अनिल शाक्य, सुनील यादव, ओमकार यादव, अहिबरन सिंह, जिला समन्वयक (समेकित
शिक्षा) राजेश वर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, पीयूष बाजपेई, अक्षत शुक्ला,
राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।