फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मूल्यांकन केंद्रों से 718 परीक्षक गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की उपस्थिति नहीं बढ़ रही है। तीसरे दिन शुक्रवार करे भी दोनों केंद्रों पर 718 परीक्षक गैरहाजिर रहे। वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एसबीएस इंटर काॅलेज में 1038 परीक्षकों के सापेक्ष 596 परीक्षकों ने 26,134 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। केके इंटर कॉलेज में 668 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है पर 392 परीक्षक ही उपस्थित रहे। उन्होंने इंटर की 16,534 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि मूल्यांकन में अनुपस्थित परीक्षकों का वेतन बाधित किया जाएगा।
उधर, शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर एसबीएस इंटर काॅलेज के गेट पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश ने कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। वित्त विहीन शिक्षकों को नियमित शिक्षक बनाने एवं समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की। साथ ही निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने को कहा। इसके अलावा अन्य मांगों के लिए विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए मूल्यांकन कार्य बाधित रहा। प्रदर्शन के बाद परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें