तिर्वा (कन्नौज)। मेडिकल कालेज में अग्नि सुरक्षा के लिए जगह-जगह अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। यह दो माह पूर्व एक्सपायर हो चुके हैं। इससे आग लगने पर मुश्किल हो सकती है।
राजकीय मेडिकल कालेज में अग्नि सुरक्षा के लिए जगह-जगह अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। दमकल विभाग हर साल निरीक्षण कर इन्हें रीफिल करता है। अग्निशमन यंत्रों की वैधता तिथि एक मार्च 2019 को समाप्त हो गई है। इन्हें रीफिल नहीं कराया गया। सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि कालेज प्रशासन को इनके एक्सपायर हो जाने की जानकारी है। रीफिलिंग के लिए दमकल विभाग को पत्र लिखा है।