फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय तालाब में डूबा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नजरापुर (कन्नौज)। बच्चों के साथ खेलते समय बालक तालाब में डूब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव विसुन्धुआ निवासी मोविन का 11 वर्षीय पुत्र अयान रविवार की दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी बच्चों के साथ गांव में तालाब के किनारे खेल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया।
विज्ञापन


बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर उसे बाहर निकाला। पेट में गंदा पानी चला जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। इससे परिजन उसे मेडिकल कालेज तिर्वा ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देखकर कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


- मेडिकल कालेज से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें