फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से 63 कर्मचारियों की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। यूपीएचएसपी (उत्तर प्रदेश हेल्थ स्ट्रेथेनिंग प्रोग्राम) के तहत जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स और विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे 63 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग से इन कर्मचारियों को हटाए जाने के लिए अभी तक कोई पत्र नहीं दिया गया है। 30 अक्तूबर तक सेवाएं लिए जाने के आदेश के कारण गुरुवार को इन कर्मचारियों से काम नहीं लिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश सितंबर माह में आया था। कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन के बाद सभी का कार्यकाल 30 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था। जिला अस्पताल में यूपीएचएसपी के तहत स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीनिशयन, फिजियोथेरेपी, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, स्टोर कीपर, मेडिकल रिकार्ड, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट के पदों पर सेवाएं दे रहे थे। उत्तर प्रदेश आउट सोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि संघ को विभाग ने गुमराह किया है। मिशन निदेशक ने मार्च माह में भेजे पत्र में कहा था कि सभी कर्मचारियों को एनएचएम में समायोजित कर दिया जाएगा। ऐसा नहीं किया गया। विमल कुमार, शशांक शेखर, संगीता पटेल, कल्पना, माल्य, रेखा, मनोरमा, पूर्णिमा ने कहा कि वह सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि 30 अक्तूबर तक ही कर्मचारियों से काम लिए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत गुरुवार से इनकी सेवाएं नहीं ली गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें