फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को मिला तीर कमान तो किसी के हिस्से में आई कप प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के चुनावी महासमर में दस उम्मीदवार मैदान में हैं। दो राष्ट्रीय दल, पांच रजिस्ट्रीकृत व तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। प्रतीक चिह्न के आवंटन की प्रक्रिया का कार्य शुक्रवार को पूरा होने के बाद चुनावी महासमर में तेजी दिखाई देगी। रैलियों व नुक्कड़ सभाओं के जरिए चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवार माहौल बनाना शुरू करेंगे। इससे कि लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं का अपनी ओर आकर्षित कर चुनावी दंगल में विरोधियों को चारों खाने चित किया जा सकें।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने 12 अप्रैल की तिथि नाम वापसी के लिए तय की थी। रिटर्निंग आफिसर रवींद्र कुमार व सहायक रिटर्निंग आफिसर सुबह से नाम वापसी के लिए प्रत्याशियों की राह देखते रहे। तय समय के बाद भी कोई प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस लेने नहीं पहुंचा। नामांकन पत्र वापस न होने पर प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया गया। किसी को तीर कमान तो किसी के हिस्से में कप प्लेट आई है। क्रेन, रोड रोलर, कीप सहित कई प्रतीक चिह्न आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन

------------------------------------------
प्रत्याशी दल चुनाव चिह्न
डिंपल यादव समाजवादी पार्टी साइकिल
सुब्रत पाठक भारतीय जनता पार्टी कमल
आनंद विक्रम सिंह शिवसेना तीर कमान
रामा देवी भारतीय वंचित समाज पार्टी जंजीर
सत्यराम राष्ट्रीय क्रांति पार्टी स्टेथोस्कोप
सुभाष चंद्र दोहरे आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक शेर
संजीव कुमार राष्ट्रीय समाज पक्ष कप, प्लेट
अंकित सिंह निर्दलीय क्रेन
प्रत्यूष पाठक निर्दलीय रोड रोलर
सुनील भारती निर्दलीय कीप


जुलूस निकाल तहसील कार्यालय में की तालाबंदी
एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें