फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ गुगरापुर को आरोपपत्र दाखिल करने के दिए गए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम गुनाह का मामला पिछले छह माह से अफसरों की मेजों पर घूम रहा है। अभी तक किसी भी जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी को सीएम पोर्टल पर शिकायत करना भारी पड़ गया। उसे ब्लाक मुख्यालय ने अपात्र घोषित कर दिया है। परियोजना निदेशक का कहना है कि बीडीओ गुगरापुर को ग्राम पंचायत अधिकारी व एकाउंटेट के खिलाफ आरोपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास में अपात्र को शामिल किए जाने पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन



अमर उजाला ने 31 अगस्त 2018 को इस खबर को ब्रेक किया था। ग्राम पंचायत गुनाह के मजरा अल्लापुर निवासी रामशरन पुत्र कुंअरपाल ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत भेजी थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसे वर्ष 2017-18 में आवास बनाने के लिए आर्यावर्त ग्रामीण बैंक गोसाईदासपुर से 40 हजार रुपये प्रथम किस्त मिली। इससे तीन-चार फुट ऊंची दीवार बना ली। इसके बाद कोई किस्त नहीं मिली। परियोजना निदेशक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले की कई बिंदुओं पर जांच की गई। गुगरापुर बीडीओ कोे ग्राम पंचायत अधिकारी व अकाउंटेंट के खिलाफ आरोपपत्र तैयार कर देने के निर्देश दिए गए हैं। बीडीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। आरोपपत्र मिलने के बाद डीपीआरओ को सेक्रेटरी के निलंबन की संस्तुति की जाएगी। इस मामले में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। अभी तक प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी के जांच में अपात्र होने के बाद उसके खिलाफ रिकवरी की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन



बीडीओ को आरोपपत्र दाखिल करने के निर्देश
बीडीओ गुगरापुर ने अभी तक नहीं सौंपा स्पष्टीकरण, लाभार्थी के खिलाफ रिकवरी भी नहीं हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें