खड़िनी। कस्बे में भाजपा विधायक ने चौपाल लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। भाजपा की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याएं प्रमुखता से निपटाई जाएंगी। भाजपा ने किसान, बेरोजगार, नौजवानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, अजय वर्मा, भरतपाल सिंह, प्रमोद सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह व आलोक कांत चौबे ने भी संबोधित किया।
इस दौरान प्रधान देवेंद्र वर्मा, विजय नारायन, डॉ. ब्रजेश शाक्य, बलराम सिंह वर्मा, विजय वर्मा, राजीव गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण तोमर, सतेंद्र वर्मा, अनिल गुप्ता, अखिलेश सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे।
विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 12सीएचबीपी 59- कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक कैलाश राजपूत।
फोटो 12सीएचबीपी 60- कार्यक्रम में मौजूद भीड़।